पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद

पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

राजकीययज्ञनारायण अस्पताल में पार्किंग शुल्क को लेकर पार्किंगकर्मियाें और बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। पार्किगकर्मी पिता-पुत्र ने भाई-बहन के साथ मारपीट कर बदसलूकी कर दी। घटना के बाद मौके पर माहौल गर्मा गया और भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोग मदनगंज थाने पहुंच गए और पार्किंगकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाई की रिपोर्ट पर मदनगंज पुलिस ने पार्किंगकर्मी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर पिता को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार राजारेडी निवासी सुनील टांक अपनी दो बहनाें को डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल लेकर आया। टांक अस्पताल के पार्किंग स्टैंड पर बाइक को खड़ा करने लगा तो इसी दौरान पार्किंगकर्मी युनुस तथा उसके पुत्र अनीस से पार्किंग शुल्क को लेकर कहासुनी हो गई। टांक ने आरोप लगाया कि दस रुपए की बजाय पार्किंगकर्मी बीस रुपए मांग रहे थेे। इसी दौरान युनुस अनीस टांक के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान बहन ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो कर्मचारी से उसकी बहिन के साथ भी मारपीट कर दी और बदसलूकी की।

सूचना पर टांक के परिचित रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और घटना पर विरोध जताया। लोगों ने पार्किंग कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने बताया कि पहले भी यहां बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। थाने के बाहर काफी संख्या में लोग जमा हो गए जिससे माहौल गर्मा गया। टांक की रिपोर्ट पर पुलिस ने युनुस उसके पुत्र अनीस के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युनुस को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया और उसे भविष्य के लिए पाबंद किया गया है।

मदनगंज-किशनगढ़. पार्किंगकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना के बाद मदनगंज थाने के बाहर जमा लोग