- Hindi News
- करकेड़ी के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना
करकेड़ी के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना
रूपनगढ़उपखण्ड के ग्राम करकेड़ी में स्कूल मैदान पर हुए अतिक्रमण को लेकर बुधवार को शाला संपदा संरक्षण समिति के पदाधिकारी ग्रामीण अजमेर कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
शाला संपदा संरक्षण समिति के अध्यक्ष पूनम जादम ने बताया कि स्कूल मैदान को लेकर माह से प्रशासन ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है, प्रशासन की इस अनदेखी से ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर ग्राम में समिति द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार को करकेड़ी के समस्त ग्रामवासी समिति के पदाधिकारी अजमेर कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस धरने में किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, राष्ट्रीय युवा शक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वरूण चौधरी, राष्ट्रीय युवा सेना जिलाध्यक्ष हेमन्त सिंह भाटी, राजकीय महाविद्यालय अजमेर अध्यक्ष रिछपाल चौधरी, सचिव पूनम करकेड़ी, आरके पाटनी किशनगढ़ अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान, सीमा मेमो, नेहरू युवा संगठन ढ़ाढोता अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी महात्मा ज्योतिबा जागृति मंच तहसील अध्यक्ष राजेश गढ़वाल सहित ग्रामीण शामिल होंगे।
ज्ञात रहे कि करकेड़ी के ग्रामीणों ने स्कूल मैदान को लेकर पूर्व में आन्दोलन करकेड़ी बन्द किया था लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा अतिक्रमियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।