पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस पदाधिकारियों ने मनाया जीत का जश्न

कांग्रेस पदाधिकारियों ने मनाया जीत का जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

देशमें हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर जश्न मनाया।

कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहा पर एकत्रित होकर राजस्थान में चार में से तीन स्थानों पर कांग्रेस की जीत पर होने पर जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया गया।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि जनता का मन एक वर्ष में ही भाजपा सरकार से ऊब चुका है। जिला देहात अध्यक्ष पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया ने कहा कि यह जनादेश भाजपा नीतियों के खिलाफ है।

अब जनता को विश्वास हो गया है कि उन्होंने बड़ी भूल की है। खुशियां मनाने के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष मोहम्मद शक्की, नगर अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रतिपक्ष नेता हमीदा बानो, भागचन्द गुर्जर, बुंदूभाई चुंदड़ी, सेवा दल के मोहम्मद तक्की, लोकसभा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सलमान काठेड़, मोहम्मद रफीक चौहान, सीताराम मालाकार, विरेन्द्र सिंह चारण, रतनयादव सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य चौराहे पर कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाते कांग्रेस पदाधिकारी