भामाशाह शिविर में 257 का नामांकन
मदनगंज-किशनगढ़|वार्ड 10में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, फरासिया में भामाशाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को शिविर आयोजित किया गया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि योजनांतर्गत फार्म वितरण कर भरवाए गए। शिविर के दौरान भामाशाह योजनांतर्गत शाम तक 183 तथा आधार कार्ड संबंधी 74 नामांकन किए गए। पटवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता से सामाजिक पेंशन योजना, राशन कार्ड शुद्धिकरण के लिए आवेदन पत्र, विशेष योग्यजन का सर्वे घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कराया गया। मौके पर देना बैंक किशनगढ़ की ओर से 110 आवेदन पत्र शून्य बैलेंस पर बचत खाता खुलवाने के लिए महिला मुखिया को उपलब्ध कराए गए।