- Hindi News
- मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, जेल भेजा
मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, जेल भेजा
मदनगंज-किशनगढ़| नसीराबादहाइवे स्थित ढाबे से मोबाइल चोरी के मामले में गुरुवार को किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी का मोबाइल बरामद किए जाने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में गत 16 सितंबर को मदनलाल पुत्र राधाकिशन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मोबाइल चोरी के आरोप में शिवाजी नगर निवासी दिनेश नायक पुत्र भंवरलाल तथा सरवाड़ी गेट निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र मुश्ताक मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।