पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धा के गले से झपटी चेन

वृद्धा के गले से झपटी चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

राजहंसकॉलोनी में रविवार रात वृद्धा के गले पर झपट्‌टा मारकर बाइक सवार दो युवक चेन तोड़कर फरार हो गए। जमीन पर गिरने से वृद्धा चोटिल हो गई। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआनया किया।

डेढ़ माह में चेन स्नैचिंग की यह पांचवीं वारदात है। अब तक पुलिस एक भी वारदात खोलने में कामयाब नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार राजहंस कॉलोनी निवासी सुशी जैन (70) पड़ोस में रिश्तेदार के बीमार होने पर उसकी तबीयत पूछने के लिए गई थी। रात 8.30 बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने जैन के गले पर झपट्‌टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। झपट्‌टा मारने से वृद्धा जमीन पर गिर पड़ी और चोटिल हो गई। चेन तोड़कर युवक फरार हो गए। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वृद्धा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौका नक्शा बनाया और आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

वारदात की शिकार सुशीला जैन