पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की बैठक

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| किशनगढ़फोटोग्राफर एसोसिएशन की सिटी रोड स्थित महावीर पार्क में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में कईं बिंदुओं पर चर्चा की गई और 30 सितंबर को शाम 4 बजे एक सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शाम बजे आयोजित बैठक में किशनगढ़ के सभी फोटोग्राफर उपस्थित थेे।

मुस्लिममहासभा की बैठक आयोजित

मदनगंज-किशनगढ़| मुस्लिममहासभा अजमेर जिला देहात की बैठक अजमेर जिला देहात अध्यक्ष फरीयाद अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नगर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद वसीम को नियुक्त किया गया। साथ ही नगर की कार्यकारिणी घोषित करने के आदेश दिए। बैठक में अजमेर जिला उपाध्यक्ष सलमान काठेड़ चुंदडी, सय्यद शाहबाज, आमीर हनफी, आसिफ काठेड, सद्दाम हुसैन, शाहीद शेख, आेसामा, सोहील, नदीम सोलंकी, फख्र अली, इमरान शेख, ईमरान कुचील, युसुफ अगवान, अल्ताफ, ऊंटडा, सहित अन्य मौजूद थे।

रावणाराजपूत समाज मनाएगा शौर्य दिवस

मदनगंज-किशनगढ़| रावणाराजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में समाज भवन पर समाज के गौरव दलपत सिंह शेखावत की पुण्यतिथी पर 23 सितंबर मंगलवार को मीरा बावडी रोड पर शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी। समाज के उपाध्यक्ष ताराचंद मगलोदिया ने बताया कि उनकी वीर गाथा का समाज विस्तार से जीवनी के बारें में बताया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष भागचंद कच्छावा ने बताया कि नवरात्रा में 25 सितंबर को कलश यात्रा 3 अक्टूबर को पूर्णाहूति यज्ञ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।