प्रतियोगिता में लिया बढ़चढ़ कर भाग
मदनगंज-किशनगढ़|अग्रसेन जयंतीमहोत्सव पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रम के तहत कई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इसमे समाज के बालक बालिकाओं, महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयररेस, स्कूल बैग दौड़, बुक बैलेंस, लम्बी कूद, तीन टांग सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा रविवार रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें युवतियों महिलाआें ने एक से बढ़कर एक गीतों पर नृत्य कर सभी को भाव विभोरकर दिया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, निबंध प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओ में कपिल गर्ग, स्नेहा गर्ग, नमन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, पीयूष, अराव, निशा, यशिका, अमित गोयल, मानस, साक्षी, धार्वी, चिराग, मोहित, रवि, उज्जवल, राजू, ऋषभ,स्वाती, हर्षिता, सुरभी, नेहा, मुस्कान, डिपाली,पुनित, मिहिर, गौरव , सोनाली, रेणु, अनुशा, लव, नेहा, अमन, दिपाशुं, निधि, शैफाली, स्वाती, राजेश, सहित अन्य जन विजेता रहे।
अग्रवालस्कूल में बाल मेला प्रदर्शनी आज: सिटीरोड स्थित अग्रवाल कन्या पाठशाला के परिसर में मंगलवार को अग्रवाल गर्ल्स कालेज, अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल अग्रवाल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बाल मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बाल मेला प्रदर्शनी का आयोजन सुबह दस बजे मुख्य अतिथि रंजना अग्रवाल, अलका गोयल, मधु गोयल द्वारा किया जाएगा। संस्थाप्रधान वीना शार्म ने बताया कि महिला प्रदर्शनी में साक्षर भारत, बाल विवाह, दुर्गा पूजा, वैवाहिक रिति रिवाज, गरबा तथा अन्य कई प्रकार की तत्कालीन व्यवस्थाओं पर प्रदर्शीनी लगाई जाएगी।
बाल मेला में कई प्रकार की शिक्षाप्रद स्टाल लगाई जाएगी।