पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श लोकशिक्षा केंद्र का निरीक्षण

आदर्श लोकशिक्षा केंद्र का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनंज-किशनगढ़ | पंचायतसमिति सिलोरा के मुख्यालय ग्राम पंचायत सिलोरा के आर्दश लोकशिक्षा केंद्र सिलोरा का सोमवार को साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक संतोष वर्मा ने अवलोकन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों से जानकारी ली गई। उपनिदेशक वर्मा दोपहर को सिलोरा आदर्श लोकशिक्षा केंद्र पहुंची। वहां निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री, प्रोजेक्टर, चेयर, िकताबें, अलमारी, अन्य सामान्य का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ में आदर्श केंद्र पर संचालित विस्तृत गतिविधियों की जानकारी मूलसिंह पंवार दी गई। जिसमें चर्चा मंडल एकल खिड़की योजना बुनियादी साक्षरता परीक्षा संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी ली। उपनिदेशक के साथ सहायक परियोजना अधिकारी अजमेर के देवी काठात, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कैलाशचंद शर्मा, कैलाशचंद मालाकार उपस्थित थे।