पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपखंड में कृमि नियंत्रण दिवस आज

उपखंड में कृमि नियंत्रण दिवस आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ | राज्यसरकार के निर्देश पर किशनगढ़ उपखंड में मंगलवार को क्रिमि नियंत्रण दिवस मनाया जाएगा। उपखंड की सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्रिमि नियंत्रण दिवस मनाते हुए दो साल से छह साल तक के बच्चों को गोलियां बांटी जाएगी।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. सोनी ने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े होते है। इन पेट के कीड़ों को मारने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को क्रिमि नियंत्रण गोलियां बांटी जाएगी। सीडीपीओ योगिता शर्मा ने बताया कि उपखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रांे पर क्रिमि नियंत्रण दिवस मनाते हुए बच्चों को गोलियां बांटी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र के समय पर बच्चों को गोलियां बांटी जाएगी। ये कार्यक्रम 10 से 13 फरवरी तक चलेगा। जिन बच्चों को गोलियों नहीं मिल पाई उन्हे 13 फरवरी को क्रिमि नियंत्रण गोलियां खिलाई जाएगी।