- Hindi News
- राष्ट्रीय ध्वजधारी धावक कुरैशी का स्वागत
राष्ट्रीय ध्वजधारी धावक कुरैशी का स्वागत
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
राष्ट्रीयध्वजधारी धावक खालिद कुरैशी अपनी पूरी टीम के साथ सोमवार को गेगल स्थित प्रेसीडेंसी स्कूल प्रांगण में पहुंचे। स्कूल प्रबंधन एवं विद्यार्थियों द्वारा पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया।
घुड़सवार बालकों और स्केटिंग दल द्वारा ध्वजधारी धावकों की अगवानी की गई। सभी बच्चों और अध्यापकों ने वंदे मातरम के उदघोष के साथ दौड़ में भाग लिया। स्कूल प्रांगण में बच्चों को संबोधित करते हुए इस दौड़ के आयोजक खालिद कुरैशी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन आरंभ की गई यह दौड़ गेट वे ऑफ इंडिया से इंडिया गेट तक जाएगी। इसका उद्देश्य सभी भारतियों के मन में अपने देश अपने तिरंगे के प्रति सम्मान जागृत कर उसे अपनी पहचान बनाना है। स्कूल से मिले इस जोरदार स्वागत बच्चों के उत्साह को देखकर ध्वजधारी धावकों को पूरी टीम ने विश्ववभर पर दौड़ का आयोजन करने का निर्णय किया। स्कूल प्रधबंन द्वारा इस दौड़ के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र प्रेम को जागृत करने वाले ऐसे आयोजन की समाज देश को अत्यधिक आवश्कयता है।
मदनगंज-किशनगढ़. गेगल स्थित एक स्कूल में बच्चों के साथ दौड़ लगाते राष्ट्रीय ध्वजधारी धावक खालिद कुरैशी अन्य।