वोट के लिए खर्चने होंगे नोट
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
किशनगढ़क्रय विक्रय सहकारी समिति चुनाव मार्च में संभावित है। समिति में चुनाव में मतदान के लिए सदस्यों के लिए दो नए नियम जोड़ दिए हैं। किसान सदस्य को कम से कम एक हजार रुपए का शेयर खरीदना ही होगा। दूसरा सहकारी समिति सदस्य तभी मतदान के लिए योग्य होगा जब वह वर्ष भर में कम से कम पांच हजार रुपए का सामान सहकारी समिति से क्रय करेगा। ये दोनों नियम का पालनन करने पर सदस्य का वोट खारिज माना जाएगा।
सहकारी समिति के 1266 पुराने सदस्यों में से 581 सदस्यों ने शेयर राशि एक हजार रुपए जमा करा भी दी। इससे पूर्व शेयर राशि चार सौ रुपए थी। आज तक 1644 सदस्य है। 378 सदस्य नए बने है। नए सदस्यों से शेयर राशि एक हजार रुपए ही ली जा रही है। नए सदस्यों को सहकारी समिति चुनाव आचार संहिता से पूर्व पांच हजार रुपए सामान खरीदना होगा।
इस तरह बनता है बोर्ड
किसानसदस्य 6 निदेशक चुनते है। जिसमें एक एससी, एक एसटी, एक महिला, एक ओबीसी दो सामान्य वर्ग की सीट होती है। इसी तरह 33 ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से पांच निदेशक चुने जाते है। जिसमें दो पद महिला, एक एससी, एक एसटी एक सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होता है। इस तरह कुल ग्यारह निदेशक चुने जाते है। एक सदस्य एक अन्य सहकारी समिति से होता है। परंतु अन्य सहकारी समिति पंजीकृत नहीं होने के कारण यह पद रिक्त रहता आया है। 11 निदेशक में से एक अध्यक्ष एक उपाध्यक्ष चुना जाता है। वार्ड आरक्षण लॉटरी से तय किया जाता है। अभी लॉटरी निकलना बाकी है। वर्तमान में 14 अक्टूबर से पद रिक्त है इसलिए प्रशासन सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है।
समिति में रोजाना नए सदस्य बने
^सहकारीसमिति चुनाव को लेकर सरकार से हमे कोई दिशा निर्देश नहीं मिले है। मार्च में चुनाव संभावित है इसलिए बीते दिनों में 378 नए सदस्य बने है और हर रोज औसत पांच नए सदस्य बन रहे है। -मदनलालशर्मा, प्रबंधक, किशनगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति