पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगह जगह उमड़ी काढ़ा पीने लोगों की भीड़

जगह-जगह उमड़ी काढ़ा पीने लोगों की भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

राजकीयआयुर्वेद अस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सोमवार को काढ़ा वितरित किया गया। इसके अलावा बजरंग कॉलोनी में मां भारती रक्षा मंच आयुर्वेद अस्पताल की ओर से स्कूली बच्चों को भी काढ़ा पिलाया गया।

वैद्य ओमप्रकाश शर्मा कंपाउंडर आदित्य किशोर शर्मा के निर्देशन में बजरंग कॉलोनी स्थित दयालेश्वर पब्लिक स्कूल, सर्वोत्तम सीनियर सैकंडरी स्कूल, खेतेश्वर स्कूल, महाीवर शिक्षण संस्थान, गणेश स्कूल, वीर तेजा स्कूल, भारतीय शिक्षण संस्थान, जयकरणी स्कूल, रमन स्कूल के बच्चों सहित करीब 5 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। मंगलवार को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में सुबह 10 बजे से एक बजे तक बच्चों को काढ़ा पिलाया जाएगा। इसी तरह भारत विकास परिषद के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि अग्रवाल स्कूल, सुभाष सीनियर सैकंडरी स्कूल, गंगा विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहनत नगर, आदिनाथ पब्लिक स्कूल, सेंट स्टीफन स्कूल, अग्रवाल सेंटस्टीफन बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। ग्राम सुरसुरा में चिकित्सा प्रभारी डॉ. संतकुमार शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10 से 5 बजे तक काढा पिलाया गया। अब तक पांच दिनों में 18 हजार से अधिक काढा पिलाया जा चुका है। इसी तरह राजकीय हितैषी अस्पताल के प्रभारी वैद्य कृष्णकुमार शर्मा गोविंद प्रसाद के निर्देशन में आजाद नगर, राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुजरियावास में काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान दुर्गेश सैनी, तनुज सैनी, विमला शर्मा, तेजकंवर, शंकरलाल वैष्णव का सहयोग रहा। मंगलवार को अराधना भवन में काढ़ा पिलाया जाएगा। माहेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से सुबह 10 बजे पंचायत भवन में काढ़ा पिलाया जाएगा। रघुकुल स्कूल में ढ़ाई हजार बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। आचार्य धर्मसागर स्कूल में मंगलवार सुबह 11 बजे राजस्थान पैंशनर्स समाज के सानिध्य में काढ़ा पिलाया जाएगा। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय गुजरियावास में 120 छात्राओं काे काढ़ा पिलाया गया।