- Hindi News
- चांदसेन में पकड़ा अवैध रूप से ले जाया जा रहा गोवंश
चांदसेन में पकड़ा अवैध रूप से ले जाया जा रहा गोवंश
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़
विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को गोरक्षा दल के कार्यकर्त्ता ग्रामीणों के सहयोग से 70-80 गौवंश पकड़कर ले जा रहे लोगों को पकड़ा। घटना चांदसेन की है जहां से गो तस्कर 70 से 80 गायें गावं उसके आसपास के क्षेत्र से एकत्रित कर ले जाई जा रही थी।
सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और गौवंश ले जाने वालों से पूछताछ की। लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कार्यकर्त्ताओं ने आरोप लगाया कि पूछने पर गौवंश ले जाने वालों ने कार्यकर्त्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर माहौल गर्मा गया।
ग्रामीणों की मदद से कार्यकर्त्ताओं ने गौवंश पकड़ने वालों को पकड़ा और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। कुछ लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए। संगठन के पदाधिकारियो ने किशनगढ़ प्रखंड मंत्री विष्णु शर्मा को घटना जानकारी दी। बाद में पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान प्रखंड विष्णु शर्मा, सहसंयोजक सुभाष वैष्णव, महावीर चौधरी, गाैरक्षा दल के अध्यक्ष सुनिल बंजारा, सुगन सिंह, सुरेश, बृजेश रैदास सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।