- Hindi News
- बड़े गणेश मंदिर विकास समिति ने मनाया पाटोत्सव
बड़े गणेश मंदिर विकास समिति ने मनाया पाटोत्सव
पूर्व संध्या पर सुंदरकांड का पाठ भजन संध्या
भास्करन्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
कृष्णापुरीस्थित बड़े गणेश मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में द्वादश पाटोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर रविवार शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित धनानंद, मुकुट बिहारी शर्मा पार्टी के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुती दी गई।
समिति सदस्यों ने भक्ति भाव पाठ पारायण किया। सोमवार को सुबह 8.15 बजे ढ़ोल ढमाकों के साथ पुरुषोत्तम कामदार के आवास से ढोल ढमाकों गाजे बाजे के साथ ध्वज मंदिर प्रांगण पर लाकर पूजा अर्चना कर बड़े गणेश मंदिर पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम किया गया।
सुबह 9 बजे से बड़े गजानंद महाराज की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक के साथ ही पुष्पाभिषेक, विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना पंडित घीसालाल धांधोली की मंडली द्वारा संपन्न करवाई गई। अभिषेक पूजा अर्चना के मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद गोयल, राजीव मेहता थे। 11.30 बजे महंत अवध बिहारी दास महाराज राम मंदिर के कर कमलों से अनमोल भोजन संग्रह के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया गया। महंत ने अपने आर्शीवचन में प्रथम पूज्य गजानंद के पूजन का महत्व बताते हुए अनमोल भजन संग्रह को सनातन धर्म के लिए उपयुक्त बताते हुए प्रकाश को सराहनीय बताया। इसके साथ भजन, आरतियां, दूरभाष नंबर की सामग्री की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुरलीधर अग्रवाल, श्यामसुंदर सिंगल, पुरुषोत्तम कामदार, सत्यनारायण पंवार, नवल किशोर टेलर, रामप्रसाद कलवार, ज्ञानचंद रावंका, सीताराम खंडेलवाल, बालमुकुंद लखोटिया, सीताराम शर्मा, किशोर मालपानी, चेतन दलवानी, राजेश अग्रवाल, गोपाल गर्ग, सुरेंद्र बेणावत, महादेव प्रसाद अग्रवाल, मिट्ठू महाराज, रतनलाल सहित अन्य मौजूद थे।
मदनगंज-किशनगढ़. बड़े गणेश मंदिर के पाटोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित समिति के पदाधिकारी।