पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 अक्टूबर से झाडू बंद आंदोलन की चेतावनी

2 अक्टूबर से झाडू बंद आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|अखिल भारतीयसफाई मजदूर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर संगठन द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर कोई निर्णय नहीं लेने पर 1 अक्टूबर से झाडू बंद आंदोलन की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया कि प्रदेश शाखा ने प्रस्तुत मांग पत्र पर कोई निर्णय नहीं किया गया है। पत्र में बताया कि 1 अक्टूबर तक सफाई कर्मचारियों के हितबद्व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं किया जाता है तो प्रदेश संगठन के आव्हान पर 2 अक्टूबर की सुबह से झाडू बंद आंदोलन किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष जयचंद रल महामंत्री ओमप्रकाश लखन ने बताया कि 16 मांगें साधारण सभा में लिए गए निर्णयनानुसार है।ं जिसमें राज्य में अनुसुचित जाति के निर्धारण आरक्षण में से वाल्मीकि समाज को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, राज्य में सफाई कार्य की ठेका प्रथा समाप्त करेन, राज्य की सभी निकायों में स्टाफिंग पैटर्न के अनुरूप सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, मृतक आश्रितों की अनुकम्पात्मक नियुक्तियों में सफाई कर्मचारियों के संबंध में, शारीरिक रूप से अशक्त सफाई कर्मचारियों के स्थान पर उनके स्वैच्छिक त्याग पत्र से रिक्त स्थान पर उनके परिजनों को नियुक्ति देने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।