- Hindi News
- अतिक्रमी दे रहे हैं जान से मारने की धमकी
अतिक्रमी दे रहे हैं जान से मारने की धमकी
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
ग्रामकाढ़ा के ग्रामवासियों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किशनगढ़ के चरागाह भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा धमकाने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि अतिक्रमण के कारण राजकीय कार्यालयों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस कारण ग्राम पंचायत का विकास अवरुद्ध हो गया है। अतिक्रमियों ग्रामवासियों में आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। गांवाई तलाई की आव पर अतिक्रमण करने के कारण पानी अवरुद्ध हो गया है। इसके साथ ही धार्मिक भूमि पर अतिक्रमण हो गया है। श्मशान भूमि पर भी अतिक्रमण की चपेट में है। इसके साथ ही स्कूल भूमि पर खेल मैदान पर अतिक्रमण होने के कारण स्कूल का विकास रुका हुआ है। ग्रामवासियों ने बताया कि चार सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर पर चारो ओर से अतिक्रमण हो रखा है। श्मशान भूमि, स्कूल के लिए आवंटित भूमि, चारागाह भूमि पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण कर लिया गया है।काढ़ा गांव के चरागाह भूमि पर ग्राम बालापुरा निवासी भागचंद प्रभु ने अतिक्रमण कर रखा है। काढ़ा के लोग मवेशी चराने जाते है तो महिलाओं के साथ अतिक्रमी गाली-गलौच करते है और कुल्हाडी से हमला कर जान से मारने की धमकी देते है। शाम 5 बजे भागचंद और अन्य ने 14 सितंबर को महिलाओं के साथ मारपीट की और लज्जाभंग की। ग्रामवासियों को बालापुरा में से नहीं निकलने देने की धमकी दी। ज्ञापन के जरिये अतिक्रमियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालाें में पूसाराम, बिराराम, रामेश्वर, गोविंद, रामेश्वर, मदन, कान्हा, हनुमान, रामधन, विश्राम, हनुमान, गोपाल, गोविंद, देवाराम सहित अन्य मौजूद थे।