अपहरण दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
गांधीनगरथाना पुलिस ने 12 सितंबर को विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपी को रविवार को पाली जिले के बीसलपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। जबकि पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया गया।
गांधीनगर थाना पुलिस में गांधीनगर निवासी एक पति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि खानपुरा, अजमेर निवासी सलीम अल्ताफ उर्फ गोल्टी उसकी 18 वर्षीय प|ी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पाली जिले के सोजत के पास स्थित बीसलपुर गांव से आरोपी सलीम अल्ताफ उर्फ गोल्टी तथा आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। आरोपियों को 17 सितंबर को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।