पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

नयागांवस्थित पुलिया के पास रविवार शाम को एक युवक का शव खेत मेें स्थित पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले लिया।

किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अनुसार नयागांव निवासी मोटाराम गुर्जर (30) नसीराबाद हाइवे पर गाडियों में ग्रीस डालने, मरम्मत का काम करता था। रविवार शाम 4 बजे नयागांव पुलिया के पास खेत में गुर्जर का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक परिजनों ने शव को पेड से नीचे उतरवा लिया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे करता था और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया। युवक अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाती उससे पहले ही परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले लिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।