ट्रोमा अस्पताल शुरू होने के आसार
मदनगंज किशनगढ़. राजकीय अस्पताल में बना नवनिर्मित ट्रोमा अस्पताल जिसमें वार्ड में बेड लगा दिए गए हंै।
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
राजकीययज्ञनारायण अस्पताल में रतनलाल कंवरीलाल पाटनी फाउंडेशन की ओर से बनाए गए ट्रोमा अस्पताल की सुविधाएं इसी सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। ट्रोमा अस्पताल नवंबर माह में ही बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका था। बुधवार को अस्पताल में बुधवार को 16 बेड भी वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए। अस्पताल गुरुवार या शुक्रवार को चालू होने की संभावना है।
आजहुआ शिफ्टिंग का काम पूरा
आरकेपाटनी फाउंडेशन की ओर से पांच करोड़ से अधिक की लागत से ट्रोमा अस्पताल का भवन निर्माण कराया गया। अस्पताल में बुधवार को 16 बेड भी वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए। डीडीसी सेंटर भी शुरू हो जाएगा। मशीनें, फर्नीचर सब गए है। एक डॉक्टर, एक कंपाउंडर, एक वार्ड ब्वॉय, एक ट्रोलीमैन एक फार्मासिस्ट भी उपलब्ध है जो वर्तमान में आपातकालीन वार्ड में सेवाएं दे रहे है। इसके अलावा डॉक्टरों की कुर्सियां, मरीज के परिजनों के लिए बैठने की कुर्सियां अन्य उपकरण भी शिफ्ट कर दिए गए। अस्पताल में पानी बिजली की व्यवस्था भी करा दी गई। उपकरण भी आरके फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए है।
आपातकालीनसेवाएं ही होंगी शुरू: ट्रोमाअस्पताल में सिर्फ दुर्घटनाएं, आपातकालीन मामलों के ही रोगी भर्ती किए जाएंगे। वर्तमान में संचालित अस्पताल भवन से आपाताकालीन सेवाएं स्थानांतरित होकर ट्रोमा में शिफ्ट कर दी जाएगी। इसमें एक एमओटी, शल्य कक्ष, एक्सरे सोनोग्राफी कक्ष सहित वार्ड है। लेकिन शल्य कक्ष एक्सरे, सोनोग्राफी ट्रोमा में नहीं होंगें। बाकी पुराने भवन में मेडिकल वार्ड, आउटडोर, गायनिक वार्ड, एक्सरे, सोनोग्राफी सुविधाएं यथावत रहेगी। ट्रोमा में 24 घंटे डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेंगे। एक डॉक्टर नर्सिंगकर्मी हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इससे पुराने भवन में आउटडोर के रोगियों भीड़ से छुटकारा मिलेगा। सीधे एंबुलेंस आपातकालीन केस को ट्रोमा में पहुंचाएंगी और तत्काल सेवाएं शुरू हो जाएगी।
स्टाफकी होगी कमी
अस्पतालमें पहले ही स्टाफ की भारी कमी है। डॉक्टर से लेकर नर्सिंगकर्मियों की कमी चल रही है। वर्तमान में आपातकालीन सेवाएं वर्तमान भवन में चलने से नर्सिंगकर्मी दूसरे वार्डों मरीजों को भी संभाल लेते है। लेकिन ट्रोमा के बाद स्टाफ वहां शिफ्ट हो जाएगा। ऐसे म