परीक्षा प्रश्नपत्र लेने उमड़े शिक्षक
मदनगंज किशनगढ़|अजमेर रोडस्थित राजकीय शार्दुल स्कूल के सभागार में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। संयोजक संस्थाप्रधान अजमेरा ने बताया कि किशनगढ़ ब्लाॅक के राजकीय गैर राजकीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। किशनगढ़ ब्लाक की 151 स्कूलों के बारह हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा शुक्रवार से आयोजित होगी। प्रश्नपत्रांे का वितरण समान परीक्षा प्रभारी मूंदड़ा के निर्देशन में किया गया। प्रभारी मूंदड़ा ने प्रश्नपत्रों की सारसंभाल किस प्रकार करें, इसकी सुरक्षा किस प्रकार की जाए सहित कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र के स्कूलों ने अपने संबधित थानों में अलमारी रखकर उसमें प्रश्नपत्र रखे।