84 वाहनों के चालान बनाए, 5 लाख वसूले
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़
जिलापरिवहन कार्यालय ने बुधवार को ओवरलोड बिना परमिट के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 84 वाहनों के चालान काटे। परिवहन विभाग ने पांच लाख रुपए वसूले हैं। जानकारी के अनुसार हाइवे से गुजरने वाले 84 वाहनों के चालान बनाए गए। इनमें से 26 वाहन ओवरलोड थे जिन्हें जब्त किया गया। इनसे पांच लाख रुपए जब्त किए हैं। वाहनों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान में अब तक कुल 784 चालान बनाए जा चुके है। जिनमें 326 ओवरलोड वाहन है। लगातार वाहन चालकों से वसूली करने में जिला परिवहन कार्यालय किशनगढ़ अब तक सबसे आगे चल रहा है। अभियान के तहत पांच टीमें दिन रात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कईं वाहनों के माल को भी जब्त किया गया।