पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोलिथीन से दो गायों की मौत

पोलिथीन से दो गायों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.

गांधीनगरगगनदीप सिनेमा के पास प्लास्टिक की थैली खाने से दो गायों की मौत हो गई। गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने पशु चिकित्सालय ले जाकर ईलाज कराया लेकिन उपचार के दौरान गायों की मौत हो गई। पशु चिकित्सक डॉ. सीपी राठौड़ द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद गायों की मौत प्लास्टिक की थैली से होने का पता चला। गौरक्षा दल के पदाधिकारियों प्रतिबंध के बावजूद बेधड़क बिक रही प्लास्टिक की थैलियों पर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। गोरक्षा दल अध्यक्ष सुनील बंजारा और उपाध्यक्ष सुगन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्लास्टिक की थैलियां रोक के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही हैं। नगर परिषद की ओर से कचरा पात्र नहीं रखे है। भूखी गायें मजबूरी में कचरे में खाना ढूंढती है और प्लास्टिक की थैलियां खा जाती हैं। पदाधिकारियों ने परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्लास्टिक की थैलियों पर रोक लगाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। विरोध जताने वालों में भूराराम, पवन बंजारा, गुड्‌डू नागोरा, मोनू गुर्जर, मनीष चौहान, जीतू बंजारा अादि शामिल थे।