बीसीएमएचओ ने आयुष डॉक्टर को धमकाया
आयुषचिकित्सक बालकृष्ण शर्मा ने सीएमएचओ के जरिये कलेक्टर को पत्र लिखकर इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की। पत्र में बताया कि तीन-तीन, चार चार माह का मानेदय का भुगतान किया जाता है जिसके कारण पारिवारिक निर्वहन कर पाना असंभव है। अनुबंध की शर्तों के अनुसार मानदेय समय पर नहीं मिलता। टीए/डीए का भुगतान जुलाई 2012 से नहीं हुआ जिसकी एवज में सीएमएचओ किशनगढ़ पैसे मांगते हैं। करीब 43 हजार रुपए का टीए रोकने का आरोप पत्र में लगाया। पत्र में त्याग पत्र स्वीकार करने की मांग की है।
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
रूपनगढ़स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आयुष डॉक्टर ने रूपनगढ़ थाने में शिकायत देते हुए बीसीएमएचओ पर अभद्रता करने, धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। साथ ही डॉक्टर ने सीएमएचओ के जरिये कलेक्टर को भी इस्तीफा लिखकर त्यागपत्र स्वीकार करने की मांग की है।
सीएचसी रूपनगढ में आयुष पद पर कार्यरत डॉ. बालकृष्ण शर्मा ने रूपनगढ़ थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 11 दिसंबर को उसे सीएचसी बुलाया गया। वहां एमसीआईसी के आवास पर सीएमएचओ बीसीएमएचओ डॉ. केके. सोनी खड़े थे। सीएमएचओ को नमस्कार करते ही डॉ. के. के. सोनी ने आवेश में आकर गाली-गलौच करते हुए कॉलर पकड़ ली और जान से मारने की धमकी देकर अभद्रता की। शिकायत में रूपनगढ़ पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
^रूपनगढ़सीएचसी पर कार्यरत डॉ. बालकृष्ण ने लिखित में बीसीएमएचओ के खिलाफ परिवाद पेश किया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के बयान लिए जाएंगे और पाबंद कराया जाएगा। प्रकाशमीणा,एसएचओ, रूपनगढ़
^सारेआरोप बेबुनियाद और निराधार है। मेरे साथ सीएमएचओ खुद मौजूद थे। डॉक्टर अपना काम बेहतरी से नहीं करता। हािजरी भी स्कैन कर भेज देता है। विभागीय काम तो करना ही पड़ेगा। डॉ.के. के. सोनी, ब्लॉकमुख्य चिकित्सा अधिकारी