- Hindi News
- अचानक गिरे पारे ने बढ़ाया बीमारी का ग्राफ
अचानक गिरे पारे ने बढ़ाया बीमारी का ग्राफ
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
शहरमें दो दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। गुरुवार रात शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया। सुबह से लोगों को गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ा। स्कूल के बच्चों की परीक्षाएं शुरू होने से बच्चों को भी सुबह ठिठुरते हुए परीक्षा देनी पड़ी। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। रात को ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर और बढ़ गया है। अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री पर पहुंच गया है। जानकारों के अनुसार 14 दिसंबर के बाद उत्तर मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी तरह उत्तरी क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। दो दिन में अचानक बढ़ी ठंड मौसमी बीमारियों को भी दस्तक दे रही है। मौसम में बदलाव ठंड बढ़ने से लोग सर्दी, जुकाम बुखार की चपेट में रहे है और अस्पतालों में एक बार फिर से आउटडोर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा नवजात, छोटे बच्चों, बुजुर्गों पुरानी बीमारी से ग्रस्त लोगों को है। इस मौसम में बच्चों में निमाेनिया का खतरा बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव के साथ ही अस्पतालों में भी रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसमें सर्दी जुकाम के रोगी अधिक अस्पताल में पहुंच रहे है। नवजात बच्चों को भी सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित अस्पताल पहंुच रहे है। सरकारी अस्पताल ही नहीं बल्कि निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या रही है।
शामके समय चलेंगी तेज हवाएं: शुक्रवाररात को तेज हवाएं चलती रही। आगे भी चार पांच दिनों तक ठंडी हवाएं चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट होती रहेगी। आर्द्रता भी 25 से 30 प्रतिशत के करीब रहेगी। 12 दिसंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा। हवाएं चलने के साथ ही धूप में भी नमी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहने से भी ठंड का असर और बढ़ेगा।
बच्चोंको रहता है निमोनिया का खतरा: सर्दीबढ़ने के साथ ही बच्चों के निमाेनिया का खतरा बढ़ जाता है। खासकर नवजात 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए खतरा अिधक रहता है। सर्दियों में पाचन क्रिया कमजो