पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैंडपंप जल दूषित कर रहा है नालियों का पानी

हैंडपंप जल दूषित कर रहा है नालियों का पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|अग्रसेन नगरस्थित एफ ब्लॉक में नाली निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी एक जगह एकत्र हो रहा है। इससे मौसमी बीमारी सहित डेंगू मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। पास ही हैंडपंप होने के कारण कच्ची बस्ती के लोग वहां कपड़े धोने, नहाने का उपयोग करते है। लेकिन नालियां नहीं बनने से पानी एक जगह एकत्र होता जा रहा है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। अग्रसेन नगर के एफ ब्लॉक में सड़क तो बनी हुई है लेकिन नाली नहीं बनी होने से कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासी जितेंद्र सिंह अरांई ने बताया कि हैड़पंप का पानी लगातार पास ही खाली भूखंड में एकत्र होता जा रहा है। आसपास के कच्ची बस्ती के लोगों का जमघट हैड़पंप पर लगा रहता है। एेसे में लगातार पानी भरने से एक छोटा कुंड जैसा बन गया है। पानी जमा होने से आसपास के पेड़-पौधे गलकर नष्ट हो रहे है। साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। अरांई ने बताया कि पूर्व में कईं लोग इस कॉलोनी के बीमार हो चुके है। साफ पानी जमा होने से डेंगू मलेरिया जैसे जानलेवा बीमारी फैलने की संभावना बढ़ जाती है। मलेरिया डेंगू के मच्छर साफ पानी में ही पनपते है। क्षेत्रवासियाें ने बताया कि कई बार नगर परिषद में शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मदनगंज-किशनगढ़- अग्रसेन नगर में जमा पानी से बढ़ रहा है बीमारियाें का खतरा।

खबरें और भी हैं...