पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विद्या की देवी का मना पर्व

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंत पंचमी महोत्सव मनाया

भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

शहरकी राजकीय निजी स्कूलों में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में मां शारदे की पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में छात्राओं ने प्रकृति को निखारों प्रतियोगिता के तहत पोस्टर बनाकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एनएसएस के छात्रों ने श्रमदान कर बगीची में पौधों को पानी पिलाया तथा बड़े होने तक उनके संरक्षण का संकल्प लिया। राजकीय काॅलेज में हिंदी विभाग ने बसंत फाग कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने स्वरचित कविता पाठ से सभी का दिल जीत लिया।

एडीजे पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने रीत गीत के गावें आवो हिल मिल बसंत पर्व मनाएं कार्यक्रम आयोजित किया। इसमेे स्कूल की छात्रा सलोनी, खुशी झंवर, पूनम वैष्णव, अर्पिता शर्मा, श्वेता तिवारी, विनिता, रुचि बाकलीवाल, अरुण तिवारी, ललित, अंकित मालाकार अन्य विद्यार्थियाें ने मां शारदे की अाराधना कर भजन प्रस्तुत किए। अध्यापिका संगीता पारीक, संगीता जैन, विजय दरड़ा, प्राची पाटनी, बिंदु पारीक, कृष्णा टिंकर, जसवीर कौर, सीमा जैन तथा कुमकुम चाड़ तथा संस्था प्रधान सोनू जैन ने पर्व की विशेषता बताई तथा इस दिन हम क्यों पीत वस्त्र धारण करते है पर प्रकाश डाला। आचार्य धर्म सागर शिक्षण संस्थान में ओपी पायक, जय सिंह, वंदना शर्मा, सागर जैन उच्च माध्यमिक स्कूल में सत्यनारायण पंवार, रविन्द्र सिंह महनोत, भैरुलाल शर्मा, कुंज विहारी माथुर, संस्थाप्रधान अनिता जैन, संगम विद्या मंदिर में संस्था के निदेशक गोपीचंद ने बसंत पर्व की विशेषता बताई। रिसेंट प्रवेशिका स्कूल, बचपन स्कूल, सुभाष उच्च माध्यमिक स्कूल, संजय उच्च माध्यमिक स्कूल, रघुकुल उच्च माध्यमिक स्कूल विश्वामित्र स्कूल, गुजरियावास स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, प्रेरणा प्रोगेसिव स्कूल तथा अन्य स्कूलों में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। राजकीय शार्दूल उच्च माध्यमिक स्कूल में संस्था प्रधान प्रेमचंद अजमेरा, वीरेद्र शर्मा, शिल्पी टाक आदि अध्यापकों ने पूजा अर्चन कर पर्व की विशेषताओं से अवगत कराया।

पीतवस्त्र से किया श्री हरि का श्रृंगार : बसंतपंचमी के पावन पर्व पर शहर के मुख्य मुख्य मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तजन नवीन अनाज का निनाव कर भोग लगाया। इस दौरान अजमेर रोड स्थित श्रीराधा सर्वेश्वर मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, पंचमुखी बालाजी मंदिर, श्रीराम मंदिर, बड़े गणेश मंदिर,माता रानी मंदिर, मुक्तिधाम स्थित श्री दिल्लगी गोपाल मंदिर, सत्य शिव साईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्री हरि को पीतवस्त्र पहनाकर श्रृंगारित किया गया। मीठा चरका चावल बनाकर उसका भोग लगाया गया। घरो में भी श्री हरि की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी श्रद्धानुसार मंदिरों में दान दिया तथा गायों को चारा खिलाया।

नामदेवसेवा संस्थान ने मनाई बसंत पंचमी : नामदेवसेवा संस्थान मदनगंज-किशनगढ़ की ओर से शुक्रवार को न्यू हाउसिंग बोर्ड में बसंत पंचमी मनाई गई। नामदेव भवन में सुबह 9 बजे संत शिरोमणि नामदेव महाराज की महाआरती की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रामगोपाल तोलंबिया, ओमप्रकाश, सत्यनारायण, परमानंद, श्यामसुंदर, नरेंद्र सारण, उत्तम कुमार, राजकुमार, पवन कुमार, गोकुलचंद, सुरेंद्र गोढवाल, किरण, राधेश्याम बाटू, सुरेश कुमार, आेमप्रकाश बरणिया, सुनिल, नटवर लाल, रामबाबू टेलर सहित अन्य मौजूद थे।

मुहामी|ग्रामभूडोल स्थित टैलेंट सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंं बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती माता के द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाध्यापक रामधन गुर्जर ने मां सरस्वती के आविर्भाव के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रार्थना से कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस अवसर पर वार्डपंच कर्मानाथ, नवयुवक मंडल मंत्री रामस्वरूप गुर्जर, शिमला देवी, आशा देवी, खुश्बू देवी सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे। इधर ग्राम गोडिय़ावास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी महोत्सव प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक मनाया गया। समाजसेवी प्यारेलाल मेघवंशी की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा कविता वाचन, भजन गायन सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन गोरधनलाल प्रजापत ने किया।

मुहामी. भूडोल में बसंत पंचमी पर सरस्वती माता की पूजा-अर्चना करता स्टाफ।

खबरें और भी हैं...