खंडेलवाल दिवस कल
मदनगंज-किशनगढ़| खोड़ागणेश रोड निजी फार्म हाउस पर रविवार को खंडेलवाल वैश्य समाज द्वारा खंडेलवाल दिवस श्रद्धा उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। खंडेलवाल वैश्य समाज शाखा किशनगढ़ के अध्यक्ष रमेश सेठी सचिव मोहित खंडेलवाल ने बताया कि बसंत पंचमी खंडेलवाल दिवस सांय छह बजे से मनाया जाएगा। इस दौरान कई प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रमो के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।