पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 55 हजार अभ्यर्थी, प्रशासन की परीक्षा

55 हजार अभ्यर्थी, प्रशासन की परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुिलस, रोडवेज और रेलवे ने कमर कसी

प्रदेशमें शनिवार को आयोजित होने वाली पटवारी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा 2015 के लिए अजमेर शहर सहित कुल चार स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 54948 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अजमेर के कुल 106 परीक्षा केंद्रों पर 38 हजार 480, ब्यावर के 34 केंद्रों पर 10 हजार 144, किशनगढ़ के 15 केंद्रों पर 5004 तथा नसीराबाद के 4 केंद्रों पर 1320 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। चयन बोर्ड राज्य में पहले हुई परीक्षाओं में वाट्स एप अन्य तरीकों से नकल पेपर लीक करने की घटनाओं के मद्देनजर परीक्षा आयोजन को लेकर काफी सतर्कता बरत रहा है। बोर्ड सचिव के अनुसार परीक्षा का आयोजन शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक होगा। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए सभी प्रतियोगियों को उनको आवंटित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचने को कहा गया है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी तथा उनके परिचय पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक होने के कारण इसमें समय लग सकता है।

नकलरोकने के सख्त इंतजाम

परीक्षामें नकल या अन्य किसी भी प्रकार की घटना नहीं हो सके, इसके मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले गहन तलाशी होगी। इसके साथ नकल पेपर लीक जैसी कार्रवाई रोकने के मद्देनजर सभी केंद्रों पर एक एएसआई पांच पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि नकल कराने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रख कर कार्रवाई की जा सके। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल अन्य सामग्री लेकर किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...