अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरु
मदनगंज किशनगढ़|किशनगढ़ उपखंडमें समान परीक्षा कार्यक्रम के तहत गैर राजकीय राजकीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुक्रवार से शुरु हो गई। किशनगढ़ ब्लाक की 151 स्कूलों के 12 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। कक्षा बारहवी में राजस्थान अध्ययन दसवी में संगणक विषय की परीक्षा तथा दूसरे सत्र में कक्षा ग्यारहवी में भी राजस्थान अध्ययन नवमी में कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसके साथ ही संस्कृत स्कूलों की परीक्षा भी शुरु हुई। हरमाड़ा अंचल में भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरु हुई। तीन सौ से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और कई प्रकार के निर्देश दिए।
मदनगंज किशनगढ़. पेपरदेकर बाहर निकलती छात्राएं।