बच्चों की पिटाई, पुलिस बेपरवाह
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
भदूणमें दुकान से गोली-बिस्किट चुराने के शक में दुकानदार ने दो बच्चों को बोरी में बंद कर बुरी तरह से पीटा। बालकों के परिजनों से रूपनगढ़ थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को परिजन विधायक भागीरथ चौधरी के आवास पर पहुंच गए। परिजनों ने बच्चों की हालत दिखाते हुए राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी विधायक चौधरी से कार्रवाई की मांग की। मंत्री के आश्वासन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और विधायक ने फोन पर पुलिस उपाधीक्षक जगदीश राव को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार विधायक भागीरथ चौधरी के आवास पर भदूण गांव के तीस चालीस लोग एकत्रित होकर पहुंचे। ग्रामवासी 8 दिसंबर को दुकानदार उसके पुत्रों द्वारा दो बच्चों को बोरी में बंद कर बेरहमी से पीटने के मामले में रूपनगढ़ थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चों को गोली बिस्किट चुराने का आरोप लगाते हुए बोरी में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। जिससे एक बच्चे का हाथ फ्रेक्चर हो गया और शरीर पर गहरी चोटें आई। जबकि दूसरे बच्चे के भी पूरे शरीर पर गहरी चोटें आई। बुरी तरह मारपीट करने के बावजूद रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं लेकिन पुलिस उनके पकड़ नहीं रही है। ग्रामवासियों ने राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी विधायक भागीरथ चौधरी से कार्रवाई की मांग की। राज्यमंत्री देवनानी विधायक चौधरी ने बच्चों की हालत देखी और घटना पर दुख प्रकट करते हुए तत्काल पुलिस उपाधीक्षक जगदीश राव को फोन कर पूरे मामले के बारें में जानकारी ली और तत्काल प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर डिप्टी ने प्रकरण में पूर्व में ही पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने की बात कहते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामवासी माने और वहां से लौटे।
किशनगढ़. मंत्री विधायक को अपनी पीड़ा बताकर कार्रवाई की मांग करते घायल बच्चों के परिजन।
^बच्चों के साथ मारपीट के मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे। ढिलाई या असहयोग जैसी कोई बात नहीं है। प्रकाशमीणा,एसएचओ, रूपनगढ़
^बच्चोंके साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों की शीघ