धूम्रपान निषेध शिविर 14 को
मदनगंज-किशनगढ़|राजारेडी स्थितपारीक मेंशन में 14 दिसंबर को धुम्रपान निषेध शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ धुम्रपान छुड़ाने का परामर्श दिया जाएगा। साथ ही धुम्रपान से होने वाली हानियों के बारें में जानकारी दी जाएगी। शिविर में डॉ. देवराज पुरोहित अपनी सेवाएं देंगे।