ग्राम पंचायत नावां में निकली गौरव यात्रा
ग्रामपंचायत नावां में मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले शौच से मुक्त होने पर गौरव रैली निकाली गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगढ़ पंचायत समिति प्रधान हनुमान भादू थे तथा अध्यक्षता रूपनगढ़ तहसीलदार संदीप चौधरी ने की।
कार्यक्रम में नावां सरपंच श्रवणी गुर्जर, नायब तहसीलदार बाबूलाल भार्गव, उपसरपंच श्योजी भादू, पंचायत समिति सदस्य रामचन्द थाकण, पंचायत प्रसार अधिकारी शक्तिसिंह, जिला परिषद सदस्य संजू चौधरी, सचिव बसंत कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक सुनीता चौधरी, पटवारी रमेशचन्द वैष्णव, पटवारी कमल यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष नरेश छापरवाल, रूपनगढ़ सरपंच भगवानदास लखन, सिनोदिया सरपंच मस्तराम, थल सरपंच उगमाराम जाजुन्दा, जाजोता सरपंच रीना कंवर, पनेर सरपंच मुकेश कंवर, करकेडी सरपंच उगमाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैलाश बेनीवाल अादि मौजूद थे।