पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवार भर्ती परीक्षा 13 को, जिले के 159 केंद्रों पर 55 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

पटवार भर्ती परीक्षा 13 को, जिले के 159 केंद्रों पर 55 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारभर्ती परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित होगी। जिलेभर में इस परीक्षा के लिए 159 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं, जहां कुल 55 हजार 248 परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा देंगे। जिले से लगभग 22 हजार अभ्यर्थी भीलवाड़ा जिले में परीक्षा देने जाएंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अजमेर में परीक्षा देने के लिए आएंगे।

कहां-कहांकितने केंद्र, कितने परीक्षार्थी

अतिरिक्तजिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि पटवार भर्ती परीक्षा शनिवार 13 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। अजमेर जिले में इसके लिए कुल 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें से शहर में 106, ब्यावर में 34, किशनगढ़ में 15 आैर नसीराबाद में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 55 हजार 248 परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा देंगे। शहर में 38 हजार 480, ब्यावर में 10 हजार 144, किशनगढ़ में 5 हजार 304 आैर नसीराबाद में 1 हजार 320 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...