पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरांई में चरागाह जमीन से हटाए अवैध निर्माण

अरांई में चरागाह जमीन से हटाए अवैध निर्माण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरांई. अरांई में चरागाह भूमि से जेसीबी से अतिक्रमण हटाते अधिकारी।

भास्कर न्यूज| अरांई

ग्रामपंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण की बढ़ती शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रशासन ने तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआात की। पहले दिन प्रशासन ने तीन खसरों में चरागाह भूमि पर बने कच्चे-पक्के निर्माण हटाकर सरकारी भूमि काे आजाद कराया। अतिक्रमण हटाए जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन चार थानों की पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखी।

तहसीलदार मंजूर अली अहमद ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कुम्हार श्मशान घाट से की गई जहां कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया गया था जिसे प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उसके बाद सरवाड़ मार्ग पर स्थित तहसील भवन के सामने चरागाह भूमि में बने कच्चे निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा अवैध रूप से बनी चारदीवारी को हटाया गया। प्रशासन ने किशनगढ़ मार्ग पर स्थित चरागाह भूमि पर बने अवैध बाड़ों को हटाया तथा बबूल के पेड़ों को हटा कर चरागाह को साफ किया। प्रशासन ने एक अन्य चरागाह पर बने अवैध बाड़े की पक्की चारदीवारी तोड़ी। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस एवं प्रशासन ने अतिक्रमियों से बातचीत कर मामले काे शांत किया।

अबहोगी मुश्किल: प्रशासनके अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला दिन तो शांतिपूर्ण निकला लेकिन अगले दो दिन अधिकतर पक्के बरसों से काबिज अतिक्रमणों को हटाने पर प्रशासन को प्रबल विरोध का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि अरांई के चरागाहों में दो दर्जन से ज्यादा पक्के निर्माण हो रखे है तथा वहां आबादी निवास कर रही है। पिछले दिनों कई लोगों ने चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे कर जमीन काे बेच दिया। अब वहां काबिज परिवारों को हटाए जाने पर विरोध होगा। इसी प्रकार कोडि़या सागर तालाब के समीप पिछले दो सालों में दर्जनों मकान बन चुके हैं और लोगों ने बिजली एवं पानी के कनेक्शन भी ले लिए हैं

^अतिक्रमणकी बढ़ती शिकायतों से प्रशासन को कई परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उक्त अभियान के दौरान सभी प्रकार के कच्चे- पक्के निर्माणों को तोड़ा जाएगा। -मंजूरअली अहमद तहसीलदार अरांई

खबरें और भी हैं...