पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीपी में आग से अफरा-तफरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|रामनेर रोडपर बुधवार शाम को शॉर्टसर्किट से डीपी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायरब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। डीपी का धुआं दूर तक दिखाई दिया। आग बुझाने पर सभी ने राहत की सांस ली। मार्बल एरिया रामनेर रोड पर शाम 5 बजे शॉर्टसर्किट से डीपी में आग लग गई। आग से डीपी में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते डीपी आग की चपेट में ले लिया और लपटें उठने लगी। डीपी के आसपास फैले कचरे में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना फायरब्रिगेड को दी। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया।

खबरें और भी हैं...