पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केकड़ी में लागू हो राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम

केकड़ी में लागू हो राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी| केकड़ीशहर एवं क्षेत्र के किरायेदारों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को केकड़ी आगमन पर ज्ञापन सौंप केकड़ी में भी राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम 2001 लागू करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम 2001 राजस्थान के जिला मुख्यालय क्षेत्र पर ही लागू हो रखा है। अजमेर जिले में यह कानून अजमेर के अलावा किशनगढ़ ब्यावर शहर के लिए भी लागू किया जा चुका है। यह कानून केकड़ी में लागू नहीं होने के कारण केकड़ी शहर में अन्य कानूनों के तहत मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों के विरुद्ध मुकदमे किए जा रहे हैं, जिससे राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम 2001 अन्य कानूनों में विरोधाभास समन्वय नहीं होने के कारण अलग-अलग प्रकार के निर्णय पारित किए जा रहे हैं, जबकि किसी भी कानून का आम जनता पर एक ही प्रकार से लागू होना विधिवत रूप से उचित एवं आवश्यक है। किरायेदारों ने ज्ञापन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष परनामी से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री से वार्ता कर यह कानून यहां भी लागू करवाने का प्रयास करे।

खबरें और भी हैं...