रामनेर रोड पर बना सामुदायिक भवन होगा ध्वस्त
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
रामनेररोड निर्माण में बाधा बना सामुदायिक भवन को परिषद शीघ्र ध्वस्त करेगी। परिषद बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। बुधवार को परिषद सभागार में हुई बैठक में शामिल सभी आठ प्रस्ताव भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने आपसी सहमति से पास किए। सभापति सीताराम साहू ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि शहर में अब एक इंच भी अतिक्रमण नहीं होगा।
रामनेर रोड के लिए रास्ते में रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया परंतु परिषद की ओर से निर्मित सामुदायिक भवन भी बाधा बना हुआ था। बोर्ड ने उसे ध्वस्त करने की अनुमति दे दी। हमीर सागर में जलकुंभी परिवहन पर अतिरिक्त खर्च का बजट स्वीकृत दी। पार्षद राकेश शर्मा, राकेश काकड़ा, रूपेश शर्मा महावीर पारीक ने परशुराम सर्किल बनाने। सोनू मालाकार ने सभी समाज को सर्किल आवंटन की बात कही। सभापति ने आश्वस्त किया कि परशुराम सर्किल की जगह शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।
राकेश शर्मा ने कहा कि सफाई ठेका बिजली ठेका में भुगतान के समय व्यवस्था की जाए कि क्षेत्र के पार्षद से प्रमाण पत्र लें। संविदा पर स्टाफ भर्ती कर शहर की सफाई बिजली व्यवस्था ठीक की जाए। मंजू शर्मा, राजकुमार बड़जात्या दिनेश सिंह राठौड़ ने कहा कि एजेंडे पर चर्चा की जाए। बालस्वरूप ने अतिक्रमण रोकने के लिए लैंड बैंक बनाने का वार्ड 29 30 में सुअरों की समस्या से मुक्त कराया जाए। राकेश काकडा ने कहा कि सभी अतिक्रमण तोडे जाए। सफाई बिजली ठेके में प्रस्तावों से सुझाव लिए जाए और कियोस्क हटाए जाएं।
राकेश शर्मा ने आरओबी रूपनगढ़ के पास पुलिया की ऊंचाई बढ़ाकर निर्माण की मांग रखी। मंजू शर्मा राकेश शर्मा ने लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित सभी क्षेत्र के लोगाें को भवन निर्माण स्वीकृति की मांग रखी। किरण अग्रवाल ने ग्रांट एक्ट में सभी आवेदकाें को पट्टे जारी करने और पंजीयन की व्यवस्था कराई जाए। जैन समाज को भूमि आवंटन पर स्वीकृति दी गई और अन्य समाज को भूमि आवंटन किया जाए।
मदनगंज-किशनगढ़. नगर परिषद की साधारण सभा में मौजूद सभापति, पार्षद अन्य।