शोभायात्रा से दिया एकता का संदेश
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
प्रजापतिसमाज की ओर से बुधवार को श्रीयादे जयंती श्रद्धा उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान समाज की ओर से शोभायात्रा वाहन यात्रा निकाली गई जो गांधीनगर अमरनाथ छतरी के पास स्थित प्रजापति भवन से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुराना शहर स्थित श्रीयादे मंदिर तक गई। मंदिर में शोभायात्रा आम सभा में बदल गई।
शोभायात्रा को पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, अभाव प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व नगर परिषद सभापति विपिन्द्र सिंह चारण तथा प्रजापति विकास समिति के अध्यक्ष मिश्रीलाल प्रजापत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में दक्ष प्रजापति, राधाकृष्ण, श्रीराम का दरबार आदि झांकियां बनाई गई थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देती झांकी सभी के आकर्षण का केेंद्र रही। शोभायात्रा अमरनाथ छतरी, आरओबी, मुख्य बाजार, मुख्य चौराहा, बालाजी मंंदिर, पुरानी मिल चौराहा, सुमेर टाकिज तिराहा, राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल, कालेज, अंबेडकर सर्किल, खिड़की वाले बालाजी होते हुए सरवाड़ी गेट स्थित श्रीयादे मंदिर तक गई।
पुष्पवर्षा कर किया स्वागत: शोभायात्रापर विभिन्न सामाजिक संगठनो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आरओबी, रुपनगढ़ तिराहा, मुख्य चौराहा, पुरानी मिल चौराहा, सुमेर टाकिज, सहित अन्य स्थानो पर शोभायात्रा पर स्वागत किया गया। जगह जगह पानी की स्टाल लगाई गई थी।
शिक्षाही दिलाएगा समाज को ऊंचाइयां: शोभायात्राश्री यादे मंदिर पहुंचकर आम सभा में बदल गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भागीरथ चौधरी तथा मंडल अध्यक्ष किशनगोपाल दरगड़, सलीम मोहम्मद, अनिल राव तथा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद जोशी विशिष्ट अतिथि थे। समारोह में समाज की तीस प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मदनगंज-किशनगढ़. प्रजापति समाज की शोभायात्रा में नृत्य करते लोक कलाकार।