युवक बालक लापता
मदनगंज-किशनगढ़| गांधीनगरक्षेत्र में एक बालक एक युवक लापता है। युवक पिछले पांच माह से लापता है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला जबकि आठ वर्षीय बालक सोमवार को घर से निकला और वापस नहीं लौटा। दोनों ही जन्मजात गूंगे हैं। जानकारी के अनुसार मालियों की णी वार्ड 8 में कुंदन अपने परिवार के साथ रहता है। उसका आठ वर्षीय पुत्र अच्चु सिंह सोमवार की सुबह 11 बजे खेलने के लिए घर से निकला और वापस नहीं लौटा। अच्चु के पिता कुंदन सिंह ने बताया कि अच्चू मंदबुद्धि है और जन्म से ही गूंगा है। परिजनों ने पार्षद अनिल कुमार राव के साथ घटना की सूचना गांधीनगर थाना पुलिस को दी है।
इसी प्रकार बजरंग कॉलोनी ढाणी रोड निवासी गणेश (21) पुत्र रामाकिशन प्रजापत 2 सितंबर 2015 से लापता है। गांधीनगर थाने में गुुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार गणेश गूंगा है। परिजनाें ने अपने स्तर पर अरांई, रूपनगढ़, दूदू, अजमेर सहित आसपास के सभी गांव में ढूंढ लिया लेकिन गणेश का कहीं पता नहीं चला। गणेश के भाई गोविंद ने बताया कि गणेश फैक्ट्री में काम करता था और उसके पिता को लकवा हो रखा है। भाई के खो जाने से परिवार को बोझ उस अकेले पर गया।
लापता गणेश प्रजापत और अच्चू।