भामाशाह सीडिंग शिविर संपन्न
रूपनगढ़| मिनीसचिवालय में किशनगढ़ पंचायत समिति प्रधान हनुमान भादू की अध्यक्षता तथा सरपंच भगवानदास लखन की मौजूदगी में पेंशन सिंडिग भामाशाह सीडिंग शिविर मंगलवार को आयोजित हुआ। जिन पेंशनधारियों की गत महीनों से पेंशन रूकी हुई है,उनका शिविर में पुन: दस्तावेज लेकर पेंशन शुरू की जाएगी।
शिविर में पंचायत प्रसार अधिकारी शक्ति सिंह राठौड़,सांख्यिकी अधिकारी शक्तिदान सिंह, ग्राम सेवक मांगीलाल माली, सुबोध जोशी, सुरेंद्र चौहान आदि शिविर में मौजूद रहे।