पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|गांधीनगर थानापुलिस ने पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के चार आरोपियाें से चोरी गया ट्रक जयपुर के मनोहरपुर से बरामद कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां चारों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के जरिये बाइक चोरी के मुकदमे में पुन: गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गांधीनगर थाना पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में श्रीराम कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर परबतसर निवासी प्रकाश पुत्र छोटूराम जाट गणपतलाल पुत्र प्रेमाराम जाट, रूपनगढ़ के निटूटी निवासी देवकरण पुत्र दुर्गाराम जाट तथा गांधीनगर निवासी गोपाल लाल पुत्र मंगलाराम जाट को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जयपुर के मनोहरपुर से चोरी गया ट्रक बरामद कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। उसके बाद पुलिस ने गोपाल लाल जाट देवकरण को बाइक चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट के जरिये पुन: गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि आरोपियों ने गांधीनगर क्षेत्र से एक ट्रक, दो बाइक, एक पिकअप चुराना कबूला है। इसी तरह रूपनगढ़ से एक ट्रैक्टर तथा परबतसर से बोलेरो चुराना कबूला है। आरोपी चोरी गए वाहन अलवर मेवात, हरियाणा में बेच देते थे।

खबरें और भी हैं...