पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलते ट्रक से टकराया टैंकर, सड़क पर बहा दूध

चलते ट्रक से टकराया टैंकर, सड़क पर बहा दूध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज| मदनगंज-किशनगढ़.

अजमेर-जयपुरहाइवे पर हरमाड़ा चौराहे के पास मंगलवार को दूध से भरा टैंकर ट्रक से टकरा जाने से चालक घायल होे गया तथा सड़क पर दूध बह गया। गांधीनगर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारू किया।

जानकारी के अनुसार दूध से भरा टैंकर अजमेर से जयपुर जा रहा था। हरमाड़ा चौराहे के पास टैंकर आगे जा रहे ट्रक काे ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और पीछे से टैंकर ट्रक के पीछे से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक के चोटें आई और वह टैंकर में फंस गया। ट्रक चालक वाहन सहित फरार हाे गया। टैंकर का दूध सड़क पर फैल गया। लोगों ने चालक को बाहर निकाला। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त टैंकर को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

मदनगंज-किशनगढ़- हरमाड़ा राेड पर क्षतिग्रस्त दूध के टैंकर को हटाती क्रेन तथा मौके पर बिखरा दूध।

खबरें और भी हैं...