पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"रंग जमा के जाएंगे\' कार्यक्रम कल

\"रंग जमा के जाएंगे\' कार्यक्रम कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज किशनगढ़

म्यूजिकललवर्स किशनगढ़ के तत्वावधान में बीस सितंबर को \\\"रंग जमा के जाएंगे\\\' कार्यक्रम का आयोजन अजमेर रोड स्थित ग्रीन वैली पर किया जाएगा। एमएलके अध्यक्ष संजीव धमीजा ने बताया कि यह कार्यक्रम संगीतकार लक्ष्मीकांत को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा।

निर्देशक नीरज आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगीतकार प्यारेलाल फिल्म निर्देशक सावन कुमार टाक की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र होगी। इस कार्यक्रम में सारेगामा इंडियन आइडल फेम आर्केस्ट्रा के साथ गुजरात के कलाकार राजस्थान का रिदम आर्केस्ट्रा प्रस्तुति देगा।

प्रवक्ता विकास छाबड़ा ने बताया कि शुक्रवार को संगीतकार प्यारेलाल फिल्म निर्देशक सावन कुमार टाक प्रेस से रू-ब-रू होंगे और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

फिल्म निर्देशक सावन कुमार टाक