कथनी नहीं करनी से किया जागरूक
किशनगढ़ विधान क्षेत्र में आठ ग्राम पंचायतों पर बनेेगें गौरवपथ
भास्कर न्यूज मदनगंज किशनगढ़.
जयपुररोड स्थित कृषि उपज मंडी के सामने स्वच्छ भारत विशेष अभियान के तहत मंगलवार को विधायक भागीरथ चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई का कार्य किया। विधायक चौधरी, नगर परिषद सभापति गुणमाला पाटनी, उपसभापति राकेश काकड़ा, मिडीया प्रभारी श्याम सुंदर वैष्णव, मंडल अध्यक्ष नेमीचन्द जोशी, किशनगोपाल दरगड़, शिवराज पाटील, अरविन्द राजपुरोहित, एसडीएम अशोक कुमार, आयुक्त संजय देवल, नीरिक्षक सांवरमल गुप्ता जमादार ओमप्रकाश, चांद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक कर्मचारियों ने सड़क पर पड़े मलवे को हटाया और उसे ट्रेक्टर ट्राली में डाला। जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर तीस श्रमिकों ने जेसीबी मशीन की सहायता से मिलकर चालीस टन मलबा हटाकर कृषि मंडी क्षेत्र को साफ किया। इस दौरान विधायक चौधरी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अंदर की सफाई को साफ कर बाहर की ओर देखना है। जब हम स्वंय साफ सुथरे रहेंगे तभी दूसरे को इसकी नसीहत दे सकते है।
चौराहापोल से साफ की गंदगी: कृषिमंडी क्षेत्र से गंदगी हटाने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने इन्द्रानगर चौराहे पर बने पोल से पोस्टर अन्य सामग्री हटाई। विधायक ने मौजूद पदाधिकारियों को निर्देषित किया कि किसी भी हालत में सार्वजनिक संपतियों को विरुपित किया जाए। अगर इस प्रकार की कार्रवाई कोई करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
रैलीनिकाल दिया स्वच्छता का संदेश: मालियोंकी बाड़ी स्थित राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार सुबह स्वच्छता रैली निकालते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया। सुबह 10 बजे प्रधानाध्यापक प्रेमचंद कुमावत के नेतृत्व में स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में बैनर लेकर रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से शुरू होकर मालियों की बाड़ी गांव पहुंची। वहां ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। प्रधानाध्यापक कुमावत ने बताया कि रैली के जरिये ग्रामीणों को बताया गया कि जिस हम घर पर सफाई रखते है वैसे ही आसपास का क्षेत्र भी हमारा है। घर की तरफ आसपास के क्षेत्र में भी हमें सफाई कर कर्तव्य निभाना चाहिए। सफाई करना सभी लोगों का कर्त्तव्य है। इससे रोग दोष भी दूर होते है। रैली गांव से