पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर में 135 रोगी हुए लाभािन्वत

चिकित्सा शिविर में 135 रोगी हुए लाभािन्वत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|लॉयंस क्लबकिशनगढ़ की ओर से अजमेर रोड महावीर भवन में मंगलवार से एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक भागीरथ चौधरी, सभापति गुणमाला पाटनी, शिवरतन मालू द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में डॉ. राम मनोहर लोहिया अरोग्य जीवन संस्थान एक्यूप्रेशर सेंटर हनुमानगढ़ के थेरेपिस्ट, भौमसिंह राठौड़, रामरकण जाखड़, सत्यनारायण चौधरी उनके सहयोगियों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में किशनगढ़, सांवतसर, मदनगंज आसपास के क्षेत्रों के पुरुषों, महिलाओं ने शिविर का लाभ लिया। शिविर में एक्यूप्रेशर यंत्रों द्वारा मरीजों का ईलाज किया गया। शिविर में लकवा, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शूगर, थायराइड, पीठ दर्द अन्य दर्द का ईलाज किया गया। शिविर संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 135 रोगी लाभांवित हुए। शिविर में श्यामसुंदर वैष्णव, महेंद्र पाटनी, किशनगोपाल दरगड़, अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मनोज गोधा, देवराज अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश बज, अजय गंगवाल, अशोक गंगवाल, गोपाल गोयल, पदम जैन, पीयूष शर्मा, सुनील केजरीवाल, तिलक पाटौदी सहित अन्य मौजूद थे।