- Hindi News
- स्वास्थ्य केंद्रों की बिगड़ती दशा सुधारेंगे सीएमएचओ
स्वास्थ्य केंद्रों की बिगड़ती दशा सुधारेंगे सीएमएचओ
भास्कर न्यूज.मदनगंज-किशनगढ़.
किशनगढ़ब्लॉक में स्वास्थ्य केंद्रों की बिगड़ती दशा को सुधारने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश खत्री खुद सभी चिकित्सा केंद्रों का सघन निरीक्षण करेंगे। सभी सीएचसी केद्रों का सीएमएचओ और पीएचसी सेंटराें का ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुधवार से ही सघन निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेेंगे। काम में लापरवाही, ढिलाई बरतने वाले डॉक्टरों नर्सिंगकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा कार्यालय में बैठक लेकर ब्लॉक के सभी सेंटरों पर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर या नर्सिंगकर्मी की लापरवाही सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश खत्री ने मंगलवार सुबह 10 बजे किशनगढ़ ब्लॉक के डॉक्टरों नर्सिंगकर्मियों की मासिक बैठक ली। बैठक में डॉ. खत्री ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के निर्देश दिए और बताया कि 10 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों की संख्या, दवाईयां, उन्हे दिए जा रहा उपचार, साफ-सफाई, भवन व्यवस्था, उपकरणों की व्यवस्था का जायजा लेंगे।
साथ ही मरीजों से भी जानकारी लेंगे। मरीजों द्वारा शिकायत करने, असंतुष्ट होने पर भी संबंधित डॉक्टर नर्सिंगकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी सेंटर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश खत्री खुद करेंगे और पीएचसी सेंटरों का ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. सोनी निरीक्षण करेंगे। सभी डॉक्टरों नर्सिंगकर्मियों को स्वास्थ्य सुधारने के निर्देश दिए गए है।
संस्थागतप्रसव भी बढ़ाएं
सीएमएचओने बैठक में संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से संस्थागत प्रसव कम हो गए है। संस्थागत प्रसव के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें और लोगों को जागरूक करें। साथ ही आशाओं के बकाया भुगतान को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि आशाओं का भुगतान मत अटकाओ और उनका तत्काल भुगतान करो। भुगतान अटकने से आशाओं को भी परेशानी होती है और लोड भी बहुत बढ़ जाता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा