पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुहामी| राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या 8 पर आकाशवाणी केन्द्र के निकट मंगलवार को एक कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि कार चालक को कोई भी चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरजे 01 सीसी 3395 नंबर की कार अजमेर से किशनगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान आकाशवाणी केन्द्र के पास एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ गई। गनीमत रही कि कार डिवाइडर पर दोनों ओर लगे पत्थरों से टकरा कर रुक गई वर्ना दूसरी ओर से रहे वाहनों की चपेट में जाती। कार चालक ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

मुहामी. राष्ट्रीयराजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।