पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक टकराए, चालक खलासी घायल

ट्रक टकराए, चालक खलासी घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|हनुमानगढ़ मेगाहाइवे स्थित खातौली मोड पर मंगलवार तड़के दो ट्रक के बीच भिड़ंत में चालक-खलासी घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक ट्रक रूपनगढ़ की ओर रहा था। तड़के 5 बजे ओवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक पीछे वाले ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसे में पिछले ट्रक में सवार चालक गंगापुर निवासी मांगीलाल कुमार (50) खलासी शादिर (22) घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर 108 के सुदर्शन प्रकाश की मदद से घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।