- Hindi News
- संस्कृति स्कूल ने मनाया लिटिल चैंप्स स्पोर्टस डे
संस्कृति स्कूल ने मनाया लिटिल चैंप्स स्पोर्टस डे
संस्कृतिस्कूल के नन्हे -मुन्नों ने खेल प्रदर्शन में उत्साह से भाग लिया। गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
प्री प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों ने यमी टमी, रैबिट एण्ड कैरेट, कैप, बॉल एंड बकेट तथा फ्रैंडशिप रेस में भाग लिया। बच्चों ने पैकिंग अप स्कूल बैग रेस, टोट्स बक लिंग अप रेस, हर्डल रेस, फ्रूट एण्ड वेजिटेबल रेस और बैलून रेस का प्रदर्शन किया। इसके बाद स्पोर्ट्स डांस, पेरेंट्स रेस और ग्रैण्ड पेरेंट्स रेस का आयोजन हुआ, जिसमें अभिभावकों दादा-दादी, नाना-नानी ने भाग लिया।
इस अवसर पर क्रिसमस टी सजाओ रेस का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कराटे के विभिन्न कौशल दिखाए। घुड़सवारी शो के साथ प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल किशनगढ़ के प्राचार्य संजय तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल एके त्यागी ने विद्यालय की खेल संबंधी भावी योजनाओं की जानकारी दी। विद्यालय के निदेशक मुकेश गोयल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन मांडवी त्यागी ने आभार व्यक्त किया।